लंदन। ब्रिटेन में बच्चों के जन्म का एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। यहां सात पड़ोसी महिलाओं ने करीब सात हफ्तों के अंतराल पर अपने बच्चों को जन्म दिया। ये सातों मां इन दिनों अपने बच्चों के पहला जन्मदिन मना रही हैं।

साउथ वेल्स के मिस्किन इलाके में रहने वाली इन महिलाओं ने एक ही अस्पताल में अपने बच्चों को जन्म दिया। ये सभी मिस्किन में एक कतार से बने घरों में रहती हैं। 34 वर्षीया निया एडव‌र्ड्स ने पिछले साल 10 अप्रैल को सबसे पहले जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। फिर एक के बाद एक उनकी शेष पड़ोसन अगले छह हफ्तों में मां बनीं।

इन महिलाओं में से एक क्रिस्टी डेविस का कहना है कि यह बहुत ही अनोखा और मजेदार अनुभव रहा कि हम सभी लगभग एक साथ गर्भवती हुई। बेटी को जन्म देने वाली क्रिस्टी ने बताया कि जब हमें पता लगा कि हम सभी लगभग एक साथ बच्चों को जन्म देंगी, तो एक महिला ने इस खुशी में अपने घर पर पार्टी रखी। वहां हमने खूब मस्ती की।

क्रिस्टी के अनुसार, अब हम सभी हफ्ते में एक बार पार्क में इकट्ठा होती हैं। फिर हम साथ में कॉफी पीते हैं। इस बीच में हमारे बच्चों को भी एक-दूसरे के साथ खेलने का मौका मिल जाता है। सभी बच्चों को एक साथ बड़े होते देखना बड़ा ही मजेदार है। जब हम सभी एक के बाद एक अस्पताल में भर्ती हुईं, तो वहां डॉक्टर और आया हमें देखकर चौंक गए

0 comments :

Post a Comment

 
How to Lose Weight at Home Top